Lifestyle
Health Tips: आप भी करते हैं 8 से 10 घंटे की लंबी सीटिंग तो हो जाए सावधान, पड़ सकते हैं बीमार
- byShiv
- 11 Sep, 2024
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोगों को ऑफिस में बैठकर घंटों काम करना पड़ता हैं और वो भी कम से कम 8 से 10 या कई बार 12 घंटे तक। अगर आप लगातार कुर्सी पर बैठकर काम कर रहे हैं तो फिर आपको सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन क्या आप जानते हैं सही तरीके से अगर सही कुर्सी पर ना बैठा जाए तो आपको कई गंभीर समस्या हो सकती है।
शरीर का बढ़ता हैं ये हिस्सा
अगर लंबे समय तक आप एक ही पोजीशन पर कुर्सी पर बैठे रहते है और कोई भी मूवमेंट नहीं करते हैं, तो इससे आपके शरीर का निचला हिस्सा बढ़ने लगता है। साथ ही आपके शरीर में चर्बी भी बढ़ने लगती है।
होने लगता हैं दर्द
बता दें की जो भी लोग कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर पर काम करते हैं और लगातार कीबोर्ड पर उंगलियां चलाते हैं उनके हाथ से लेकर कंधे तक में दर्द होने लगता है।
pc- economictimes






