Health Tips: रात में सोने के समय होती हैं आपको भी पेट और सीने में जलन तो हो सकते हैं ये कारण

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई लोगों को रात के समय पेट में और सीने में जलन होती हैं। कुछ लोग इसे सामान्य गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है, तो इसकी वजह समझना जरूरी है। रात में खाने का समय, भोजन की मात्रा और सोने का तरीका भी पेट की जलन को बढ़ाता है। आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण।

खाना खाने के तुरंत बाद लेटना 
रात में पेट में जलन होने की सबसे आम वजह एसिड रिफ्लक्स है। इसमें पेट का एसिड वापस भोजन नली की तरफ आने लगता है। इससे सीने और गले में जलन महसूस होती है। खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से यह परेशानी बढ़ती है।

पेट में सूजन, अल्सर
पेट की अंदरूनी परत में सूजन को गैस्ट्राइटिस कहते हैं, इसकी वजह से पेट के ऊपरी हिस्से में जलन, दर्द, भारीपन और मतली महसूस होती है। वहीं, पेट या छोटी आंत के शुरुआती हिस्से में घाव होने पर पेप्टिक अल्सर की समस्या होती है। इस कारण भी जलन हो सकती है।

pc- austingastro.com