Health Tips: आपकाें भी दिखाई दे ये तीन लक्षण तो समझ जाएं की आप हो चुके हैं हाई ब्लड प्रेशर के शिकार

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ और खान पान ने लोगों को कई बीमारिया दे दी है और इनमें से ही एक हैं हाई ब्लड प्रेशर। जो लोगों को खूब हो रहा है।  हर एक घर में आपको इस बीमारी का मरीज मिल जाएगा। लेकिन बहुत से लोग इसे पहचानते नहीं है। ऐसे में आपको भी अगर ये लक्षण दिखे तो आप भी समझ जाए कि आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार है। 

सिरदर्द
अगर आपको बार-बार सिरदर्द होता है, तो वह हाई ब्लड प्रेशर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। ये सिरदर्द आमतौर पर सिर के दोनों ओर धड़कते हुए होता है।

आंखों से 
हाई ब्लड प्रेशर लंबे समय तक हैं तो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसकी वजह से ब्लर विजन, डबल विजन या अचानक विजन लॉस हो सकता है। हाई बीपी से रेटिना को भी नुकसान हो सकता है।

नाक से खून आना
अगर आपके बार-बार नाक से खून आता हैं तो भी यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। हाई बीपी के कारण, नाक में छोटी नाजुक ब्लड वेसल्स ज्यादा आसानी से फट सकती हैं।

pc- jagran