Health Tips: आप भी करते हैं आई कॉन्टैक्ट लेंस का यूज तो हो जाए सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारिया
- byShiv
- 11 Sep, 2024
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में हर कोई स्टायलिश रहना पसंद करता है। सबसे ज्यादा तो अगर आप चश्मा पहनते हैं तो इसे कैसे हटाया जाए ये सोचते है। इसके चक्कर में कई लोग स्टाइलिश लुक के लिए आई कॉन्टैक्ट लेंस यूज करते है। लेकिन इसके कुछ खतरे भी है। अगर आप भी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस यूज करते हैं तो जान लें कि यह कितना खतरनाक है।
एलर्जी हो सकती हैं
अगर आप ज्यादा देर तक रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं तो आंखों में एलर्जी और इंफेक्शन हो सकता है। लेंस पहनने की वजह से आंख के अंदर मौजूद कॉर्निया पर घर्षण होता है और एलर्जी-आंख का इंफेक्शन का जोखिम रहता है।
आंखों में गंभीर दर्द
बहुत देर तक अगर आप कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं तो आंखों में तेज दर्द और जलन हो सकती है। इससे आंख में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो सकती है, जिससे गंभीर दर्द हो सकता है। कुछ लोगों में यह समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
pc- businessinsider-com






