Health Tips: डायबिटीज के मरीज हैं तो भूलकर भी नहीं करे इन फलों के जूस का सेवन, हो जाएंगे बीमार
- byShiv
- 27 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोगों को सबसे ज्यादा डायबिटीज हो रही हैं और इसके कई कारण है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि आपको इस बीमारी में कौन से फलों का जूस नहीं पिना चाहिए। कुछ फल ऐसे हैं, जिन्हें साबुत खाना फायदेमंद होता है, लेकिन उनका जूस शुगर बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। तो जानते हैं उन फलों के बारे में।
अनानास
अनानास में नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके अलावा, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी हाई होता है, ऐसे में यह आपको ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए इसे साबुत खाना सही रहता है।
संतरा
संतरे का जूस कई लोग सुबह के समय पीना पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि संतरा साबुत खाने से उसके फाइबर भी शरीर में जाते हैं, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए इसका जूस निकालकर न पिएं।
pc- jagran