Health Tips: आप भी हैं ब्लोटिंग से परेशान तो फिर अपनाएं ये उपाय, मिलेगा आराम

इंटरनेट डेस्क।  आपने देखा होगा की आज के समय में हर कोई पेट में बनने वाली गैस से सबसे ज्यादा परेशान है। गैस बनने पर ब्लोटिंग की समस्या होती है। इसकी वजह से पेट सामान्य से अधिक फूला हुआ नजर आता है, आइए जानते हैं ब्लोटिंग से आप कैसे बच सकते हैं।

वॉक के लिए जाएं
चलने-फिरने से आपका बाउल मूवमेंट भी बेहतर होता है, जिससे अतिरिक्त गैस या मल बाहर निकालने में मदद मिलती है। अगर पेट ज्यादा फूला हुआ महसूस हो रहा है तो आपको वॉक करना चाहिए।

पेट की मसाज
पेट के ऊपर मसाज करने से बाउल मूवमेंट में मदद मिलती है। इसके लिए अपने हाथों को हिप बोन के ठीक ऊपर रखें। अब सर्कुलर मोशन में दाईं ओर हल्का दबाव डालें। ऐसा करते हुए धीरे-धीरे बाएं हिप बोन की तरफ बढ़ें, आपको आराम मिलेगा।

pc- aaj tak