Health Tips: गैस और अपच से आप भी हैं परेशान तो अपना ले ये कुछ घरेलू टिप्स, मिलेगी राहत

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में खाने पीने का सिस्टम थोड़ा चेंज हो जाता हैं और लोग खाने पीने का कम ही ध्यान रख पाते हैं। ऐसे में लोगों को अपच और गैस जैसी पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती है और ये होता हैं गलत खानपान और खाने के गलत तरीकों की वजह से। ऐसे में आप भी अगर इस समस्या से परेशान हैं तो फिर आज आपके लिए लाए हैं कुछ घरेलू तरीके जिनसे आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। 

सेब का सिरका
आप भी अगर अपच और गैस से परेशान हैं तो आप इस समस्या से निजात चाहते हैं तो आपके लिए सबसे आसान और नेचुरल तरीका है सेब का सिरका। यानी के आपको इसके लिए हल्के गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालना हैं और गैस महसूस होने पर इसका सेवन करना है। 
सौंफ
इसे अलावा आप चाहे तो सौंफ भी खा सकते है। ये अच्छे से चबा कर खाने से लार के साथ मिल कर यह एक अच्छे गैस पेन रिलीवर का काम करता है। ऐसे में आप सौंफ का सेवन भी कर सकते है। 
 

मसाज
इसके अलावा आप चाहे तो पेट पर गोल-गोल मोशन में हल्के हाथ से मसाज कर सकते है। यह करने से भी आपके गैस पास होती है।
 

वॉक करें
इसके अलावा आप वॉक कर सकते है। इससे पेट की मांसपेशियां वॉक करने से रिलैक्स होती हैं, जो कि ट्रैप गैस को बाहर निकालने में मदद करती हैं।

pc- jagran