Health Tips: खा रहे हैं मौसमी फल जामुन तो इन चीजों के साथ में नहीं करें सेवन

इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम के साथ ही बाजार में आपको जामुन दिखने लग जाते है। यह मौसमी फल है, जो टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते है। वैसे इनको देखने के बाद आपको इनकों खाने का मन भी कर जाता है। लेकिन आज हम यह जानेंगे की खट्टे-मीठे स्वाद वाले इस फल के साथ में आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

अचार के साथ न खाएं
अचार और जामुन दोनों ही एसिडिक होते हैं। यदि आपने जामुन खाते समय आचार खा लिया तो पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इससे सीने में जलन, एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हल्दी वाले भोजन से दूरी रखें
हल्दी सेहत के लिए लाभदायक होती है, लेकिन जामुन के साथ इसका सेवन कुछ लोगों में पेट की परेशानी बढ़ा सकता है। जामुन खाने के तुरंत पहले या बाद में अधिक हल्दी वाले भोजन का सेवन करने से मतली, पेट में जलन या असहजता महसूस हो सकती है।

pc- healthians.com