Health Tips: माइग्रेन से हैं परेशान तो फिर अपनाले ये घरेलू उपाय, नहीं होंगे परेशान
- byShiv
- 02 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बदलती लाइफस्टायल में लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। साथ ही तनाव और सिरदर्द की समस्या भी बढ़ती जा रही है। कई बार लोग सिरदर्द को साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर सिर में लगातार दर्द बना रहे, तो यह माइग्रेन भी हो सकता है। ऐसे में आपको बता दें कि कुछ घरेलू नुस्खे जो माइग्रेन के दर्द से निजात दिला सकते है।
अदरक की चाय
आपको बता दें कि अदरक की चाय पीने से आपको माइग्रेन में होने वाले तेज सिर दर्द से राहत मिल सकती है। दरअसल, अदरक में सिरदर्द को कम करने वाले नेचुरल गुण होते हैं।
दालचीनी
दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको दो चम्मच दालचीनी पाउडर का गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है और अब इसे अपने माथे पर लगा लेना है। आपको आधे घंटे के अंदर दर्द से आराम मिल जाएगा।
pc- republicbharat.com






