Health Tips: नाक बंद और गले की खरास से हैं परेशान तो नहीं ले दवाई, अपनाएं ये घरेलू उपचार

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई बार आपको सर्दी जुकाम के कारण नाक बंद हो जाती हैं और गले में खराश हो जाती है, ऐसे में बंद नाक और गले में खराश से छुटकारा पाने के लिए आपको दवाइयां खाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी इस तरह की समस्याओं को अलविदा कह सकते हैं।

हल्दी वाला दूध
हल्दी वाले दूध में औषधीय गुणों से भरपूर अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। अगर आप रात में हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो आपके गले में महसूस होने वाली खराश और दर्द काफी हद तक कम हो सकता है।

अदरक शहद की चाय
अदरक-शहद की चाय आपके गले के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है? बंद नाक और गले में खराश होने पर अदरक शहद की चाय पीने की सलाह दी जा सकती है। शहद का पानी भी गले पर पॉजिटिव असर डाल सकता है।

pc- timesnowhindi.com