Health Tips: जरूरत से ज्यादा करते हैं कद्दू के बीज का सेवन तो फिर हो सकता हैं आपको ये नुकसान

इंटरेनट डेस्क। आपने देखा होगा की हर कोई बताता हैं कि कद्दू के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। ये तो सही बात है, लेकिन क्या आप दिनभर ही इन्हें चबाते रहते है। अगर हां, तो संभल जाइए। कद्दू के ये नन्हे और कुरकुरे बीज जितने गुणकारी दिखते हैं, जरूरत से ज्यादा होने पर उतने ही नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं।

पेट में हो जाएगी परेशानी
कद्दू के बीज में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। वैसे तो फाइबर कब्ज दूर करता है, लेकिन अगर आप एक ही बार में बहुत सारे बीज खा लेते हैं, तो आपका पेट इसे झेल नहीं पाएगा। इससे गैस, ब्लोटिंग और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

वजन बढ़ सकता है
अगर आप डाइट पर हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो कद्दू के बीजों की मात्रा पर ध्यान दें। ये बीज कैलोरी से भरपूर होते हैं। सिर्फ एक कप बीजों में काफी ज्यादा कैलोरी और फैट होता है। अगर आप मुट्ठी भर-भर कर इन्हें खाएंगे, तो वजन घटने के बजाय मोटापा तेजी से बढ़ सकता है।