Health Tips: आपको भी आते हैं बार बार चक्कर तो कमजोरी समझने की नहीं करें गलती, हो सकती हैं ये समस्यां

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगी की कई बार आप उठते हैं आपकी आंखों की आगे अंधेरा हो जाता हैं या फिर चक्कर की तरह महसूस होता हैं, आपको भी ऐसा हो रहा हैं तो इसके हल्कें में नहीं लेना चाहिए या फिर कमजोरी मानकर नहीं छोड़ना चाहिए।  अचानक उठते ही सिर हल्का लगना, चलते समय कदम लड़खड़ाना, या कुछ सेकेंड के लिए ऐसा महसूस होना जैसे पूरा कमरा घूम रहा है इसके और भी कारण हो सकते है। 

ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट
अगर लंबे समय तक बैठे या लेटे रहने के बाद अचानक खड़े होने पर आंखों के आगे अंधेरा छाने लगे, कमजोरी महसूस हो या सिर घूमे, तो इसका संबंध ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट से हो सकता है। 

शरीर में पानी की स्थिति
गर्मी में ज्यादा पसीना निकलना, उल्टी-दस्त होना, बुखार या पर्याप्त मात्रा में तरल ना लेना शरीर में पानी की कमी पैदा करता है। डिहाइड्रेशन में प्यास लगने के अलावा थकान, मुंह सूखना, पेशाब कम होना या उसका रंग गहरा होना और चक्कर जैसी परेशानी होती है।

pc- jansatta