Health Tips: बिना किसी कारण के आपके पैरों में होता हैं दर्द तो फिर हो सकती हैं आपके बॉडी में इन चीजों की कमी

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोगों को दिन मे या फिर रात में बिना किसी चोट के भी पैरों में दर्द शुरू हो जाता है। अक्सर यह समस्याएं थोड़ी देर में बिनी किसी दवा के ठीक हो जाती है, लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है और बिना मेहनत और चोट के तकलीफ देती हैं, तो यह आपके शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी के संकेत हो सकते हैं।  आइए जानते हैं उनके बारे में।

विटामिन डी की कमी
हमारे शरीर में मांसपेशियों, हड्डियों और नसों को कार्य करने के लिए विटामिन डी की आवश्यक्ता होती है। इसकी कमी से शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस होती है। कई लोगों को विटामिन डी की कमी की वजह से पैरों में दर्द होने जैसी समस्या हो सकती है।

कैल्शियम की कमी से भी होता है दर्द
कई लोगों को लगता है कि कैल्शियम केवल हड्डियों के लिए ही आवश्यक होता है, लेकिन असल में कैल्शियम की कमी का असर हड्डियों के साथ-साथ शरीर की मांसपेशियों पर पड़ता है। इसकी कमी होने से शरीर के कुछ अंगों में खिंचाव और ऐंठन जैसी समस्या होती है।

pc- careinsurance.com