Health Tips: नींद पूरी होने के बाद भी सुबह उठते ही थकान होती हैं महसूस तो हो सकते हैं ये कारण

इंटरनेट डेस्क। आप सुबह सुबह सोकर उठते हैं और इस समय आपको ऐसा लगता हैं जैसे आप थके हुए हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं हैं। आपकी रात में 7 से 9 घंटे सोने के बाद भी अगर थकान महसूस होती है तो इसे सिर्फ नींद की कमी समझकर नजरअंदाज न करें। कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी ऐसा होता है। तो जानते हैं आज इसके कारण।

आयरन की कमी 
शरीर में आयरन की कमी होने पर सुबह उठने के बाद भी कमजोरी और थकान महसूस होती है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी होता है। हीमोग्लोबिन खून के जरिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।

महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ज्यादा खून निकलने या खाने में आयरन की कमी के कारण यह परेशानी होती है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना और आयरन से भरपूर चीजें अपनी डाइट में शामिल करें।

pc- india tv hindi