Health Tips: अगर आपको भी दिखे ये लक्षण तो नहीं करें नजरअंदाज, हो सकता हैं निमोनिया
- byShiv
- 28 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। सर्दी का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में खांसी, जुकाम, गले में खराश होना आम बात है। अधिकतर लोगों में ये कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन अगर ऐसा हर कुछ दिन में बार- बार हो रहा है और साथ में सांस लेने में परेशानी हो रही है तो ये मामूली बात नहीं है। कुछ मामलों में ऐसा निमोनिया या फेफड़ों में संक्रमण के शुरुआती इंफेक्शन से भी हो सकता है। लेकिन अगर खांसी लगातार बनी हुई है और सांस लेने में परेशानी भी हो रही है तो ये निमोनिया का लक्षण हो सकता है। निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है। इसमें फेफड़ों की छोटी-छोटी हवा भरने वाली थैलियोंमें सूजन आ सकती है।
खांसी को नजरअंदाज न करें
अगर बुखार लगातार बना हुआ है
सांस लेने में परेशानी
सीने में दर्द
लगातार खांसी
खांसी के साथ पीला, हरा या खून मिला बलगम
अचानक थकान बढ़ना
भूख कम लगना
बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा
वैसे तो निमोनिया किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन पांच साल से छोटे बच्चों, 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को इसका खतरा ज्यादा रहता है। बच्चों में तेज सांस चलना, पसलियों के नीचे छाती का अंदर धंसना इसके प्रमुख लक्षण होते हैं।
pc- BBC






