Health Tips: बस या कार में बैठते ही आपको भी आने लगती हैं उल्टी तो फिर कर सकते हैं ये हैक ट्राई
- byShiv
- 20 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोगों को बस या कार में बैठते ही उल्टी का मन करने लगता है, चक्कर आने लगते है, अगर आपको भी ऐसा ही होता हैं तो सफर आपके लिए मजा कम, चुनौती ज्यादा बन जाता है। साइंटिफिक भाषा में इसे मोशन सिकनेस कहा जाता है।
क्या कर सकते हैं इसके लिए
ऐसे में आप एक हैक ट्राई कर सकते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस हैक में आपको एक सिक्के को अपनी कलाई पर रखकर बैंडेज की मदद से चिपका लेना है। ऐसा माना जाता है कि सिक्का कलाई पर लगाने से जी मिचलाना या उल्टी आने की समस्या नहीं होती है। ऐसे में अगर ट्रेवल के दौरान आपको भी मोशन सिकनेस की समस्या रहती है, तो आप भी ये हैक ट्राई कर सकते हैं।
यहां सिक्का कोई जादू नहीं कर रहा है, बल्कि वो एक प्रेशर प्वाइंट पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे मोशन सिकनेस की समस्या में राहत मिलती है और आपका सफर आसानी से कटता है।
pc- gnttv.com





