Health Tips: आप भी रहना चाहते हैं पूरे दिन एनर्जेटिक तो बनाना स्मूदी हो सकती हैं फायदेमंद

इंटरनेट डेस्क। आप भी इस मौसम में कही बाहर जाकर आते हैं तो आपको भी थकान सी महसूस होती होगी। ऐस में पूरे दिन के लिए एनजेर्टिक रहना चाहते हैं तो फिर आज आपको बता रहे हैं की बनान कैसे आपको एनर्जेटिक रख सकता है। जी हां आप इस बार बनाना स्मूदी बनाकर पी सकते है।

कैसे बना सकते हैं 
आपको सबसे पहले केले के छिलकों को उतारना है। इसके बाद एक बाउल में केले के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। अब मिक्सर जार लें और उसमें केले के कटे हुए टुकड़े, दूध और शहद डालकर ढक्कन बंद करें और मिक्सर को 1 मिनट तक चलाते हुए सभी चीजों को ब्लेंड कर लें। इसके बाद ढक्कन खोलें और आइस क्यूब्स डाल दे और ब्लेंड करें। अब स्मूदी में दही और वेनिला एसेंस डालें और सभी चीजों को एक बार फिर ब्लेंड करें। इसके बाद इसका सेवन करें।

क्या चाहिए होगा
केले - 3,दूध 2 कप, दही 150 ग्राम,शहद 1 टेबल स्पून,वेनिला एसेंस 1/2 टेबल स्पून,बर्फ क्यूब्स

pc- www.somewhatsimple.com