Health Tips: आपका भी बढ़ रहा हैं बेड़ कोलेस्ट्रॉल तो आज से ही छोड़ दे इन चीजों का सेवन

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर बहुत ज्यादा बाहर का खाते हैं तो आपको ये बंद कर देना चाहिए। इसका कारण यह है की आपका बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और ये आगे जाकर आपके हार्ट के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको अनहेल्दी फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए। तो जानते हैं आपको क्या नहीं खाना चाहिए। 

रेड मीट
अगर आपका बेड़ कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है तो आपको रेड मीट नहीं खाना चाहिए। इससे काफी तेजी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। रेड मीट में सैचुरेटेड फैट होता है. जो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

आइसक्रीम
अगर आप ज्यादा आइसक्रीम खाते हैं तो यह भी खतरनाक है। क्योंकि 100 ग्राम आइसक्रीम खाने से शरीर को 41 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल मिल जाता है, जो कि दिल की सेहत के लिए हानिकारक है।

pc- tv9