Health tips: सर्दियों के इस मौसम में आप भी डाइट में करले इन चीजों को शामिल

इंटरनेट डेस्क। मौसम अभी ठंडा हैं, इसके साथ ही सर्दियां भी अच्छी पड़ रही है। ऐसे  बहुत से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार या गले के संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं।  इन संक्रमण का सबसे बड़ा कारण कमजोर इम्यूनिटी होती है। वैसे मौसम के साथ आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं तो जानते हैं उनके बारे में।

बादाम 
बादाम में हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है, जो कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। ऐसे में बदलते मौसम के साथ रोजाना कुछ बादाम भिगोकर खाने चाहिए।

आंवला 
आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर फल माना जाता है, इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ाता है और इम्यून सेल्स को एक्टिव करता है, रोजाना एक आंवला खाने से शरीर मजबूत बनता है।

pc- zee news