Health Tips: इन चीजों को करले आप भी डाइट में शामिल, लिवर रहेगा हमेशा स्वस्थ
- byShiv
- 23 Oct, 2026
इंटरेनट डेस्क। लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। वैसे आज के समय में फैटी लिवर होना एक आम समस्या है। फैटी लिवर को ठीक करने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन डाइट में कुछ चीजें शामिल कर ली जाएं तो लिवर आपका सही रह सकता है।
लहसुनः
लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं जो लिवर के एंजाइम्स को एक्टिवेट करते हैं। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में लिवर की बहुत मदद करता है। रोजाना सुबह खाली पेट कच्ची लहसुन की 1-2 कलियां गुनगुने पानी के साथ चबाना फायदेमंद माना जाता है।
दही और छाछः
दही और छाछ भी फैटी लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे आप खाना खाते वक्त लें।
हरी पत्तेदार सब्जियांः
पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली और फूलगोभी जैसी सब्जियों में क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये रक्त को शुद्ध करती हैं और लिवर पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करती हैं।
pc- etv bharat





