Health Tips: थाली में शामिल करें आप भी ये चीजें, दूर होगी कैल्शियम की कमी

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोगों के पास समय की कमी हैं और ऐसे में भागदौड़, तनाव लोगों को परेशान कर देता है। ऐसे में हम अपने खान-पान पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। नतीजा यह होता है कि कम उम्र में ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों का कमजोर होना अब एक आम समस्या बन गई है। खास तौर पर महिलाओं में कैल्शियम की कमी बहुत जल्दी देखने को मिलती है। अगर आप अपनी डेली डाइट में कुछ आसान और हेल्दी बदलाव कर लें तो फायदा हो सकता है।

बादाम
बादाम हड्डियों के लिए एक पावरहाउस की तरह काम करता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, हेल्दी फैट और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 

दूध और दही
कैल्शियम की बात हो तो दूध, दही और छाछ को सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। रोजाना अपनी डाइट में कम से कम एक गिलास दूध या एक कटोरी दही जरूर शामिल करें।

तिल 
तिल कैल्शियम का खजाना हैं। आप इन्हें तिल के लड्डू, चटनी के रूप में या फिर अपने सलाद के ऊपर डालकर भी खा सकते हैं।

pc- india tv hindi