Health Tips: आपके सामने आ जाए किसी को मिर्गी का दौरा तो ध्यान रखें इन बातों का
- byShiv
- 17 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने ज्ञभी देखा होगा की कई लोगों को कही पर भी मिर्गी का दौरा पड़ जाता है। मिर्गी का दौरा पड़ते देखना एक डरावना अनुभव हो सकता है, जब कोइन अचानक बेहोश होने लगे, उसे झटके आने लगे या वह गिर जाए। इस स्थिति को संभालने के लिए फर्स्ट एड की सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि मरीज को किसी तरह की चोट के खतरे से बचाया जा सके।
मिर्गी का दौरा पड़े तो क्या करें?
अगर आपके सामने किसी व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ा है और वह गिरने वाला है, तो आपकी यह जिम्मेदारी बनती है कि उसे सावधानीपूर्वक पकड़कर सुरक्षित तरीके से फर्श पर लिटा दें।
गर्दन के पास कपड़े एकदम ढीले हों।
अगर संभव हो तो मरीज को करवट से लिटाने की कोशिश करें।
मिर्गी के दौरे का समय नोट करें और मरीज के साथ तब तक रहें, जब तक उसे होश नहीं आ जाता।
मिथक और आम गलतियां जिनसे जरूर बचें
दौरे के समय मरीज अपनी जीभ नहीं निगल सकता है, ऐसे में उनके मुंह में उंगली, चम्मच या कपड़े का टुकड़ा डालने की कोशिश न करें। मिर्गी का दौरा 5 मिनट से ज्यादा तक रहता है, मरीज के होश में आए बिना बार-बार दौरा पड़ना, सांस लेने में परेशानी होना, चोट लग जाना और पहली बार दौरा पड़ना, ऐसी कुछ परिस्थितियां हैं जब तुरंत मेडिकल एमर्जेंसी की जरूरत होती है।
pc- india tv hindi






