Health Tips: कम सोने से हो सकती हैं आपको भूलने की बीमारी, इन बातों का रखें ध्यान
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरने डेस्क। आज की बदलती लाइफ स्टायल ने सबकुछ बदल दिया हैं, रात में देर तक जागना आजकल आम बात हो गई है। लेकिन लगातार खराब नींद का असर हमारे दिमाग और याददाश्त पर भी पड़ सकता है। कुछ रिसर्च में खराब नींद की वजह से भूलने की बीमारी होने की बात कही गई है
नींद और भूलने की बीमारी यानी अल्जाइमर का संबंध दोनों तरफ से हो सकता है. मतलब, लंबे समय तक नींद खराब रहने से दिमाग में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं, जो आगे चलकर अल्जाइमर का खतरा बढ़ा सकते हैं। वहीं, अल्जाइमर के शुरुआती बदलाव भी व्यक्ति की नींद खराब कर सकते हैं।
कम सोने से भूलने की बीमारी का क्या है संबंध
जब हम सोते हैं तो दिमाग में जमा कुछ बेकार चीजों को बाहर निकालने का काम ज्यादा तेजी से होता है। अगर कोई व्यक्ति लगातार कम सोता है या उसकी नींद बार-बार टूटती है, तो दिमाग की यह सफाई ठीक से नहीं हो पाती इससे दिमाग में एक खास प्रोटीन भी कम बनने लगता है।
कितने घंटे की नींद है जरूरी
रिसर्च के अनुसार 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। इससे आपके दिमाग को आराम मिलता है और याददाश्त को मजबूत करने में मदद मिलती है। अगर आप केवल 4 से 5 घंटे सोते हैं तो इससे ब्रेन के फंक्शन पर असर पड़ता है।
pc- aaj tak






