Health Tips: आज से ही डाइट का हिस्सा बनाएं आप भी इन हरी पत्तियों को, होती हैं बड़ी ही लाभकारी

इंटरनेट डेस्क। स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद बताया गया है। आप डॉक्टर के पास भी जाएंगे तो आपसे यही कहेगा की ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी खाएं। इनमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देकर कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। जानते हैं ऐसी ही कुछ हेल्दी हरी सब्जियों के बारे में।

पालक
पालक आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए, सी से भरपूर होता है। यह खून की कमी को दूर करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
 

मेथी के पत्ते
मेथी पाचन को सुधारने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर वेट लॉस करने वजन भी सहायक होता है।

सरसों के पत्ते
सरसों के पत्ते विटामिन के और कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और दिल की सेहत को बेहतर रखते हैं।

धनिया पत्ते
धनिया शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के साथ ही खाने का स्वाद भी बढ़ाता है।

pc- jagran