Health Tips: दही में मिलाकर लगा ले आप भी ये चीज, टैनिंग हो जाएगी एक दम साफ
- byShiv
- 15 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। गर्मियों के मौसम की शुरूआत होने वाली हैं और आपको इस गर्मी में अपने चहरे पर टैनिंग की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस टैनिंग के कारण स्किन पर डार्कनेस दिखने लगती है, मैल जमा हुआ सा नजर आता है और त्वचा बेजान नजर आती है। लेकिन आप चाहते हैं कि चेहरा निखर जाए तो यहां जानिए किस तरह टैनिंग हटाने के लिए घर पर ही कमाल का फेस पैक बनाकर तैयार किया जा सकता है।
दही और एलोवेरा
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दही में एलोवारा मिलाकर चेहरे पर लगाना है। दही चेहरे से डेड स्किन सेल्स को छुड़ाता है। वहीं एलोवेरा स्किन को सूदिंग गुण देता है। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के बाद 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें।
दही और बेसन का फेस पैक
टैनिंग हटाने के लिए सबसे असरदार फेस पैक्स में से एक है। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मच बेसन डालें और चुटकीभर हल्दी मिला लें। इस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें।
pc-herzindagi.com






