Health Tips: शराब के साथ में कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकते हैं आप बीमार भी

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग शराब का सेवन करते हैं और उस दौरान कई चीजों का सेवन भी करते है। ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपको सेवन भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो आप अस्पताल तो पहुंचेंगे ही साथ ही साथ आपकी जान भी जा सकती है। तो आए जानते हैं इनके बारे में।

बींस
शराब के साथ कुछ लोग छोले या राजमा चखने की तरह लेते हैं लेकिन ये चीजें पाचन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। रेड वाइन और बींस या दाल का सेवन पाचन को बिगाड़ देता है।

ब्रेड
कई बार लोग बीयर पीने के साथ चखने में कुछ खाते रहते है। लेकिन बता दें कि आपको कभी भी ब्रेड नहीं खाना चाहिए। इससे गैस और बदहजमी की समस्या हो सकती है. बीयर-ब्रेड दोनों में बहुत ज्यादा यीस्ट होता है, जो पेट में आसानी से पच नहीं सकते हैं।  

pc- himachalabhiabhi.com