Health Tips: न्यू बोर्न बच्चों में भी हो सकती हैं कब्ज की परेशानी, इस तरह से पहचान सकते हैं आप भी
- byShiv
- 06 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई घरों में छोटे बच्चे होते हैं, जैसे 2 महीने से 6 महीने तक के उनको कई तरह की परेशानिया होती हैं और उसमे से ही एक हैं, कब्ज की समस्या। लेकिन न्यू बेबी में यह समझ पाना मुश्किल होता है कि बच्चा सच में कब्ज से परेशान है या यह उसकी उम्र के हिसाब से सामान्य स्थिति है। इसलिए जरूरी है कि पहले इसके संकेतों और कारणों को सही तरीके से समझा जाए। तो चले जानते है।
कैसे पहचानें
बच्चा बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा रहने लगे, बार-बार उल्टी जैसा महसूस करे, मल बहुत सख्त और सूखा हो, मल त्याग करते समय दर्द हो या पेट फूला हुआ लगे, तो यह कब्ज के संकेत हो सकते हैं। बड़े बच्चों में हफ्ते में तीन बार से कम मल जाना, अंडरवियर में मल के निशान दिखना या मल में खून आना भी चेतावनी है।
कब बनता है कब्ज?
जानकारी के अनुसार कब्ज तब होती है जब मल लंबे समय तक आंतों में रुका रहता है, और वहां से ज्यादा पानी सोख लिया जाता है। इससे मल सख्त हो जाता है। शिशुओं में ठोस आहार की शुरुआत, ब्रेस्ट मिल्क से फॉर्मूला पर शिफ्ट होना, पर्याप्त तरल न मिलना या माहौल में बदलाव भी इसकी वजह बन सकता है।
pc- raisingchildren.net.au






