Health Tips: मोटापे के कारण आपको हो सकती हैं ये बीमारिया, नहीं दिया ध्यान जो जा सकती हैं...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के चलते मोटापा एक आम समस्या बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोटापा सिर्फ आपकी शारीरिक बनावट ही नहीं, बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी अंदर से कमजोर कर सकता है? इससे आपको कई और बीमारिया भी होने लगती है। तो जानते हैं आज उनके बारे में।

हृदय रोग 
मोटापा सबसे ज्यादा असर हमारे हृदय पर डालता है। शरीर में फैट बढ़ने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल असंतुलित हो जाते हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

डायबिटीज 
मोटापा इंसुलिन रेसिस्टेंस को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर असामान्य हो जाता है। यही स्थिति धीरे-धीरे टाइप-2 डायबिटीज का कारण बनती है। खासतौर पर पेट के आसपास जमा फैट डायबिटीज के लिए अधिक जिम्मेदार होता है।

pc- aaj tak