Health Tips: सुबह के नाश्ते में से आज ही दूर कर दें ये चीजे, नहीं तो बना देगी बीमार
- byShiv
- 13 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है और यह होता भी बहुत ही जरूरी है। अगर आपको स्वस्थ रहना हैं तो सुबह का नाश्ता आपको करना ही चाहिए। ऐसे में आज हम आपको यह बताएंगे की आपको सुबह के नाश्ते में से किन चीजों को दूर कर देना चाहिए।
व्हाइट ब्रेड
आप सुबह का नाश्ता करते हैं तो आपको व्हाइट ब्रेड ब्रेकफास्ट से दूर कर देना चाहिए। यह सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। व्हाइट ब्रेड को बनाने के लिए गेहूं के आटे से फाइबर और पोषक तत्व निकाल दिए जाते हैं। इसके बाद इसमें केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो इसे और भी अस्वस्थ बना देते हैं।
पैकेज्ड जूस
पैकेज्ड जूस को अक्सर हेल्दी समझा जाता है, लेकिन यह धारणा गलत है। पैकेज्ड जूस में सिर्फ नेचुरल फलों का रस नहीं होता, बल्कि इसमें शुगर, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाए जाते हैं, यह आपके लिए घातक है।
pc- india tv hindi
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran]