Health Tips: रातभर पानी में भीगों दें लौंग और फिर सुबह करें खाली पेट सेवन, फायदे उड़ा देंगे होश

इंटरनेट डेस्क। घर के किचन में लौंग आपको आसानी से मिल जाएगी। यह एक एक ऐसा मसाला हैं जो आपकी सब्जियों से लेकर चाय तक का स्वाद बदल देती है। वैसे यह मसाला आपके लिए दवाई से भी कम नहीं है। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि यह छोटा-सा मसाला हमारी सेहत के लिए बड़ी औषधि है। अगर आप लौंग को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट उसका सेवन करें, तो इसके औषधीय गुण कई गुना बढ़ जाते हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम
भीगा हुआ लौंग पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है। 

सर्दी-खांसी और गले के लिए

लौंग की तासीर गर्म होती है और इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण सांस की नली को साफ करने में मदद करते हैं। भींगे हुए लौंग को चबाने या उसका पानी पीने से गले की खराश, खांसी और जुकाम सही होते है।

pc- indiatv