Health Tips: रोज खाना शुरू कर दें आप भी 2 खजूर, मिलेंगे शरीर को गजब के फायदे
- byShiv
- 26 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में खजूर का सेवन खूब किया जाता है।यह सेहत को कई बड़े फायदे पहुंचाता है। दरअसल, इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ रहने में हमारी मदद करते हैं। आइए जानें रोजाना खजूर खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
एनर्जी मिलती हैं
खजूर को एनर्जी का पावरहाउस कहा जाता है। इसमें नेचुरल शुगर, जैसे- ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये शुगर शरीर में तुरंत एनर्जी देते हैं। सुबह नाश्ते में या दोपहर के स्नैक्स के रूप में 2-3 खजूर खा सकते है।
दिल के लिए
दिल हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है और खजूर इसकी सेहत बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फ्लावोनोइड्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते है।
pc- jagran





