Health Tips: चश्में का लगातार बढ़ रहा हैं नंबर तो फिर आज से डाइट में शामिल कर ले ये चीजे

इंटरनेट डेस्क। आंखों की रोशनी हर किसी के लिए जरूरी होती हैं, अगर ये नहीं हैं तो फिी आप इस दुनिया को नहीं देख सकते है। ऐसे में आपकी आंखों की रोशनी होना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में आप भी अगर आंखों पर चश्मा लगाते हैं और आपके चश्मे का नंबर भी लगातार बढ़ रहा हैं तो फिर आपको बता देते हैं की आप कैसे इस नंबर को बढ़ने से रोक सकते है। इसके लिए आज आपको बता रहे हैं की आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

आंवला
आपको अपनी आंखों की रोशनी को सही रखने के लिए आंवला खाना चाहिए। यह विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ऐसे में विटामिन-सी से भरपूर आवंला आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आप आंवले का जूस, मुरब्बा, अचार कुछ भी खा सकते है।

पालक
इसके अलावा आप पालक भी खा सकते है। इसमें भी विटामिन-ए, ई, जिंक, आइरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही ये आंखों के लिए भी बहुत लाभदायक है। 

कढ़ी पत्ता
इसके अलावा आप कढ़ी पत्ता भी खा सकते है। इसमें भी प्रचुर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ए हमारी आंखों को स्वस्थ रखता है। ऐसे में आप आने खाने में कढ़ी पत्ता का सेवन कर सकते है। ये आंखें दुरुस्त रखता हैं और आपका चश्मे का नंबर नहीं बढ़ने देता है। 

सौंफ
आप चाहे तो सौंफ भी खा सकते है। यह भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। सौंफ में विटामिन-ए और ई पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखते हैं और आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाते है।

pc- ndtv.in