Health Tips: गरबा करने के हैं बहुत से फायदे, जान लेंगे तो फिर नहीं रोक पाएंगे खुद को खेलने से

इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि का त्योहार चल रहा हैं और इस त्योहार में एक खास चीज होती हैं और वो हैै गरबा। गुजरात में नवरात्रि के इन 9 दिनों में जबरदस्त तरीके से गरबा का आयोजन किया जाता है। इसमें लोग डांस करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि गरबा के भी कई हेल्थ बेनिफिट है। तो आए जानते हैं आज उनके ही बारे में।

हार्ट के लिए फायदेमंद
अगर आप लंबे समय तक गरबा खेलते हैं तो यह पूरे शरीर के कार्डियो वर्कआउट जैसा है। उच्च तीव्रता वाला नृत्य आपके हृदय की गति को बढ़ाता है। जिससे हृदय संबंधी सहनशक्ति में सुधार होता है।

फुल बॉडी वर्कआउट
गरबा की एक खासियत यह है कि इसमें आपके शरीर का लगभग हर अंग शामिल होता है। आपकी बाहों से लेकर आपके पैरों तक हर मांसपेशी समूह को कसरत मिलती है। इससे आपके पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है।

pc- rajexpress.com