Lifestyle
Health Tips: इन लोगों को नहीं करना चाहिए नारियल पानी का सेवन, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी
- byShiv
- 22 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। नारियल पानी का सेवन शरीर के लिए बड़ा ही फायदेमंद है। यह शरीर को मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पोषण देता है। लेकिन हर किसी के लिए नारियल पानी फायदेमंद नहीं होता। कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। तो जानते हैं कि किन लोगों को नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
किडनी वालों को
नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। किडनी के रोगियों को अधिक पोटैशियम हानिकारक हो सकता है क्योंकि उनकी किडनी इसे सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती।
डायबिटीज के मरीज
नारियल पानी प्राकृतिक रूप से मीठा होता है। इसकी वजह से इसका अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, खासकर जब यह प्रोसेस्ड या फ्लेवर्ड हो। डायबिटिक मरीजों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
pc- parbhat khabar






