Health Tips: इन लोगों को तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए नारियल पानी का सेवन, सेहत बनने के बजाय बिगड़ जाएगी
- byShiv sharma
- 04 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। नारियल पानी का सेवन शरीर के लिए बड़ा ही फायदेमंद बताया गया है। यह प्राकृतिक रूप से मीठा, ताजा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की इसका सेवन कुछ लोगों को नहीं करना चाहिए। अगर नहीं तो फिर आपको हम यह बताएंगे की किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए।
किडनी के बीमरों को
नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। एक नारियल में लगभग 600 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है, ऐसे में ये किडनी मरीजों के लिए सही नहीं है। जिन लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियां हैं, उनके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।
लो ब्लड प्रेशर वालों को
इसके साथ ही नारियल पानी का सेवन लो ब्लड प्रेशर वालों को भी नहीं करना चाहिए। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार माना जाता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं।
pc- aaj tak
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran].