Health Tips: किडनी होती हैं खराब तो दिखने लग जाते हैं ये संकेत, नहीं करें इन्हें इग्नोर

इंटरनेट डेस्क। हमारी शरीर में किडनी का बहुत बड़ा रोल होता हैं। इसका मुख्य काम हमारे खून को साफ रखना, शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना और शरीर में पानी व तरल पदार्थों का बैलेंस बनाए रखना है। हालांकि, सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां साइलेंट होती हैं। ऐसे में समय रहते शरीर के इन इशारों को समझना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं वो कौन से लक्षण हैं, जिन्हें देखकर आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए।

पेशाब के रंग में बदलाव
अगर आपको अचानक, खासकर रात के समय, बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा है, तो इसे बिल्कुल हल्के में न लें। इसके अलावा, पेशाब का रंग गहरा होना, उसमें झाग आना या पेशाब करते समय जलन महसूस होना भी इस बात का सीधा इशारा है।

शरीर के अंगों में बेवजह सूजन
जब किडनी खून को सही से फिल्टर नहीं कर पाती, तो शरीर में फालतू पानी और सोडियम जमा होने लगता है। इसकी वजह से आपके पैरों, टखनों, हाथों और चेहरे पर सूजन दिखने लगती है।

pc- india tv hindi