Health Tips: हार्ट के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें, सोच समझकर करें सेवन
- byShiv
- 25 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। भागदौड़ भरी लाइफ और समय की कमी के कारण हम कुछ भी खा लेते है। लेकिन हमारे दिल की सेहत पर इनका खराब असर पड़ता है। ऐसे में चलिए आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें हेल्दी समझ कर अक्सर लोग खा लेते है, लेकिन यही चीजें हमारे दिल के लिए खतरनाक है।
केले
केला पोषण से भरपूर माना जाता है, लेकिन इसमें पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में किसी व्यक्ति की किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो या वह ऐसी दवाइयां ले रहा हो जिससे पोटेशियम बढ़ता है तो इसका असर शरीर में खतरनाक रूप से बढ़ सकता है, अचानक बढ़ा हुआ पोटेशियम दिल की धड़कन पर असर डाल सकता है।
सोया सॉस
अक्सर लोग सोया सोस खाने में उपयोग में लेते हैं, वहीं सोया सॉस में नमक इतनी ज्यादा मात्रा में होता है कि यह शरीर में पानी रुकने की समस्या बढ़ा देता है। इससे वजन बढ़ाना, सूजन और सांस फूलने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां है उन्हें सोया सॉस खाते समय सावधानी रखनी चाहिए।
pc- ndtv.in






