Health Tips: आपके लिवर को बीमार कर सकती हैं ये चीजे, आज से ही छोड़ दे खाना
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। लिवर हमारे शरीर का सबसे मेहनती अंग है। यह हमारे खाने को पचाने का काम करता हैं और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। वैसे हमारी रोजमर्रा की आदतें और खानपान धीरे-धीरे इस लिवर पर असर डालती हैं, हमारे किचन की रोजमर्रा की खाने वाली चीजें भी इसके लिए खतरनाक है। तो जानते हैं कि आखिर कौन-सी वो चीजें हैं जिन्हें खाने से लिवर पर खतरा हो सकता है।
शुगर वाले फूड्स
पहली खतरनाक चीज है शुगर वाले फूड्स, जैसे कैंडी, चॉकलेट, मीठे ड्रिंक्स और यहां तक कि कुछ पैकेज्ड जूस भी। लिवर इसे फैट में बदलना शुरू कर देता है, यह फैट लिवर में जमा होकर फैटी लिवर डिज़ीज का कारण बन जाता है।
तली-भुनी और जंक फूड
दूसरा बड़ा खतरा है तली-भुनी और जंक फूड- आलू के चिप्स, समोसा, पकोड़े, बर्गर जैसी चीजों में अनहेल्दी फैट्स और ट्रांस फैट्स होते हैं जो लिवर के लिए खतरनाक है।
pc- metrohospitals.com






