Health Tips: पाचन की समस्या से है परेशान तो फिर करें इन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन
- byShiv
- 17 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। बदलती लाइफ स्टायल और खान पान ने लोगों के जीवन पर बड़ा असर छोड़ा है। इस खान पान की वजह से ही लोगांे को कई बीमारिया भी मिली है। इनमें से ही एक है पाचन की समस्या। इससे भी कई लोग पूरे दिन परेशान रहते है। गैस बनती है। बदहजमी होता है और तो आर खट्टी डकारे आती है। ऐसे में आप अगर कुछ हेल्दी ड्रिंक लेेंगे तो आप पाचन को सुधार सकते है।
अदरक की चाय
अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं, तो अपनी रोज की चाय को अदरक की चाय में कनर्वट करले। इसके सेवन से आपके पाचन की समस्या खत्म हो जाएगी। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन गुण गैस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते है।
गर्म नींबू पानी
इतना ही नहीं आप नींबू को भी पाचन के लिए काम में ले सकते है। ऐसे में आप ब्लोटिंग, गैस आदि से राहत पा सकते है। दिन की शुरुआत आप नींबू पानी के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आधे नींबू के रस के साथ गर्म पानी पिएं। नींबू पानी पाचन को स्टीमूलेट कर सकता है।
pc- jaslokhospital.net





