Health Tips: दूध में खस खस डालकर करले आप भी सेवन, होगा आपको इसका बड़ा फायदा

इंटरनेट डेस्क। खस खस के शर्बत के बारे में तो आपने सुना ही होगा। खस खस को कई सब्जियों में भी डाला जाता है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि खस खस का सेवन करने से आपको क्या फायदा मिलता है। अगर आप खस खस का सेवन दूध में डालकर करले तो इसके अनेक फायदे आपको देखने को मिलेंगे। दरअसल, नॉर्मल दूध में खसखस मिला दिया जाए, तो यह एक आयुर्वेदिक टॉनिक बन जाता है।

नींद की समस्या करे दूर
अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती, तो सोने से पहले खसखस वाला गर्म दूध पीने से गहरी और आरामदायक नींद आ सकती है। खसखस में मौजूद प्राकृतिक तत्व दिमाग को शांत करते हैं और तनाव को कम करते है।

जोड़ो का दर्द मिटता हैं
खसखस में मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना खसखस वाला दूध पीने से सूजन भी घटती है।

pc- india tv hindi