Health Tips: एनेस्थीसिया से होने वाली डिलीवरी के बाद हो सकती हैं महिलाओं में ये समस्यां

इंटरनेट डेस्क। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में लेबर पेन को लेकर काफी डर रहता है। ऐसे में कई महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी भी करवा लेती है। इस दर्द को कम करने के लिए एनेस्थीसिया दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि एनेस्थीसिया के उपयोग से डिलीवरी के बाद महिलाओं को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

एनेस्थीसिया से डिलीवरी बाद होने वाली परेशानियां

दर्द

एनेस्थीसिया के इस्तेमालसे डिलीवरी के दौरान भले ही दर्द कम हो जाता है, लेकिन इससे डिलीवरी के बाद उन्हें दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द कभी-कभी पूरे शरीर में भी हो सकता है।

उल्टी-थकान
बच्चे के जन्म के समय एनेस्थीसिया का इस्तेमाल होने से डिलीवरी के बाद महिलाओं को उल्टी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं इससे शरीर थका-थका सा महसूस करता है।

pc- news 18 hindi

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abp news]