Lifestyle
Health Tips: सर्दियों में बढ़ेगा आपका भी वेट, करना चाहते हैं कंट्रोल तो डाइट में शामिल करें ये हेल्दी ड्रिंक्स
- byShiv
- 16 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, इस मौसम में लोगा दबाकर खाते हैं जिसके कारण उनका वेट बढ़ जाता है। लेकिन आप बढ़ते वजन को रोकना चाहते है तो आप अपने डाइट में कुछ ऐसे ड्रिंक्स को शामिल कर सकते है। जो आपके बढ़ते वजन को रोक सकते है।
चुकंदर का जूस
अगर आप रोज चुकंदर का जूस पीते है तो आपको वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो फैट कम करने के लिए फायदेमंद होता है। यह आपके ब्लड प्रेशर को भी मैनेज करने में सहायता करता है।
गाजर का जूस
इसके साथ ही आप सर्दियों में गाजर का जूस भी पी सकते है। गाजर में फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करता है। इसके अलावा, इसमें कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत को अन्य कई फायदे देते है।
pc-news18 hindi






