Health Tips: आप भी कचरा समझकर फेंक रहे हैं खरबूजे के बीज तो कर रहे हैं गलती, रोज खाएंगे एक चम्मच तो मिलेंगे...
- byShiv
- 28 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का सीजन हैं और इस सीजन में आपको खरबूजा खाने को खूब मिलता है। लेकिन आप खरबूजों में से निकलने वाले बीजों को कचरा समझकर फेंक देते होंगे। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की यह आपके लिए कितने फायदेमंद होते है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे की खरबूजें के बीज आपके लिए कितने फायदेमंद होते है।
पाचन तंत्र के लिए
खरबूजे के बीज फाइबर का अच्छा सोर्स माने जाते है। इन्हें खाने से आंतों की सफाई होती है और पेट से जुड़ी कई परेशानियां, जैसे- कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।
दिल की सेहत के लिए
खरबूजे के बीज दिल के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। साथ ही, इनमें पोटेशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। हेल्दी फैट्स से भरपूर होने की वजह से यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
pc- aaj tak
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran]