Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप भी कर सकते हैं अदरक के पानी का सेवन
- byShiv
- 17 Oct, 2024
By shiv sharma
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोग खान पान और अपनी लाइफस्टायल पर ध्यान नहीं दे रहे है और इसके कारण ही उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ रह है। इनमें से ही एक हैं खराब कोलेस्ट्रॉल। इससे भी आपको हार्ट की समस्या हो सकती है। ऐसे में आज जानेंगे की हम कैसे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है।
अदरक का पानी
आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रात को सोने से पहले 1 इंच अदरक के टुकड़े को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उस पानी का सेवन करें। इस तरह अदरक के पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
अदरक और नींबू की चाय
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अदरक और नींबू की चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए पैन में 1 कप पानी उबालें इसमें थोड़ा कसा हुआ अदरक डालें। पानी को 10 मिनट तक उबालें और फिर छान लें। इसमें आधा नींबू का रस डालें और इसका सेवन करें।
pc- abp news






