Health Tips: दूध ही नहीं इन चीजों में भी भर भरकर मिल जाएगा आपको कैल्शियम

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग डॉक्टरों के पास जाते हैं तो डॉक्टर उन्हें कैल्शियम की कमी बता देते है। इसके लिए अक्सर दूध पीने की सलाह दी जाती है, पर कुछ लोगों को दूध या तो पसंद नहीं होता और या फिर उन्हें दूध से एलर्जी होती है। ऐसे में सवाल है कि दूध के अलावा कौन सी चीजों से कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है?

टोफू 
सोयाबीन से बनने वाले टोफू को केवल प्रोटीन रिच मानने की गलती न करें, क्योंकि इसमें कैल्शियम की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। इसमें रोजाना की वैल्यू का करीब 53 प्रतिशत कैल्शियम पाया जाता है।

तिल 
ठंड के मौसम में तिल का सेवन ज्यादा होने लगता है, कभी लड्डू बनाकर, तो कभी डिशेज में डालकर। बता दें कि 100 ग्राम तिल में 975 मिलीग्राम के लगभग कैल्शियम होता है। इसके अलावा, तिल मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं।

pc-nutritionsource.hsph.harvard.edu