Health Tips: इन घरेलू उपायों को अपनाकर कम कर सकते हैं आप अपना कोलेस्ट्रॉल
- byShiv
- 07 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आप डॉक्टर के पास जाते हैं और जांच करवाते हैं तो आपकी रिपोर्ट्स में कई बार कोलेस्ट्रॉल ज्यादा आता है, अगर ऐसा होता हैं तो इसे गंभीरता से लें। हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कई गुना बढ़ा सकता है। दवा के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव और व्यायाम से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा आप कोलेस्ट्रॉल कम करने के आसान घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। तो आज जानते हैं उनके बारे में।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या कारण हो सकते है?
अस्वस्थ खान-पान- खाने में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट की ज़्यादा मात्रा से इस फैट का लेवल बढ़ सकता है।
शारीरिक गतिविधि की कमी- जो लोग बहुत कम शारीरिक गतिविधि (जैसे व्यायाम, योग या अन्य शारीरिक मेहनत) करते हैं, उनमें इसका लेवल बढ़ सकता है।
धूम्रपान- धूम्रपान से भी शरीर में इस फैट का लेवल बढ़ सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के आयुर्वेदिक उपाय
सरसों का तेल- इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स काफी मात्रा में होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आपको हमेशा सरसों का तेल खाना चाहिए
धनिया के बीज- धनिया के बीज का पानी पाचन को बेहतर बनाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
अलसी के बीज- अलसी के बीज के पाउडर का सेवन करने से फायदा होगा। आप इसे छाछ में मिलाकर करें या ऐसे ही खा लें।
हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन- अपने आहार में अदरक, दालचीनी, हल्दी, जई और ताजे फल जैसे आंवला और नींबू शामिल करें।
pc- webdunia.com






