Health Tips: आप भी जान ले किस समय नहीं पीनी चाहिए आपको चाय, नहीं तो हो सकती हैं ये...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की लोगों को चाय पीने का बहुत ही ज्यादा शौक होता हैं, सुबह उठने के साथ ही लोगों को चाय की चुस्की चाहिए होती है। खासकर अपने देश भारत में चाय के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। यहां लोग किसी भी मौसम और किसी भी समय चाय पीने से परहेज नहीं करते हैं। खासकर अगर आप इसे गलत समय पर पीते हैं, तो इससे आपको जरूर नुकसान हो सकता है। इसलिए चाय पीने का सही और गलत समय क्या हैं जानते है।

क्या हैं चाय पीने का खराब समय?

खाली पेट- खाली पेट चाय कभी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे कोर्टिसोल बढ़ सकता है, सूजन बढ़ सकती है।

सोने से पहले-सोने से 8-10 घंटे पहले- रात में सोने से 8-10 घंटे पहले चाय बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है

एसिडिटी होने पर- अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो इस दौरान चाय पीना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। 

खाने से ठीक पहले या बाद में- खाना खाने से ठीक पहले या बाद में भी चाय पीने से बचना चाहिए। 

pc- youtube