Health Tips: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप भी कर सकते हैं इन ड्रिक्ंस का सेवन
- byShiv
- 13 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पानी शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, सही मात्रा में पानी पीना पाचन को बेहतर बनाने, शरीर में पोषक तत्वों को पहुंचाने, शरीर का तापमान संतुलित रखने में काम आता हैं। कई लोग यह मान लेते हैं कि चाय, कॉफी या जूस पीने से भी शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है, हालांकि ऐसा पूरी तरह सही नहीं है। चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकती है।
कौन सा पानी हैं बेहतर?
अगर किसी को सादा पानी पीना पसंद नहीं है, तो उसे थोड़ा स्वाद देकर भी पिया जा सकता है, इसमें नींबू, पुदीना, अदरक, दालचीनी, सौंफ या हल्दी जैसी चीजें डालकर पानी को ज्यादा ताजगी भरा बनाया जा सकता है।
फलों और सब्जियों के फ्लेवर
इसके अलावा फलों और सब्जियों से बने हल्के फ्लेवर वाले पेय भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं, संतरा, बेरी, सेब, खीरा, चुकंदर और गाजर जैसी चीजों को पानी में डालकर पीना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
pc- ujalacygnus.com






