Lifestyle
Health Tips: खून की कमी को दूर करने के लिए कर सकते हैं आप भी इस सूप का सेवन
- byShiv
- 02 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी हर किसी को हो सकती है। लेकिन यह आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं हैं। इस स्थिति में शरीर पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता है, जिसके कारण थकान, कमजोरी, चक्कर आना जैसी परेशानियां होती हैं। लेकिन कई बार घरेलू नुस्खे भी सेहत को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते है।
ऐसे में जानते हैं आज इसके बारे में
क्या लेना हैं
सहजन
प्याज
अदरक
मसूर दाल
विधि- सबसे पहले सहजन को अच्छी तरह धोकर काट लें, इसके बाद एक बर्तन में सहजन, मसूर दाल, प्याज, अदरक और टमाटर डालकर पानी के साथ पकाएं। जब सभी सामग्री अच्छी तरह नरम हो जाए, तो इसे ब्लेंड करके स्मूद सूप तैयार कर लें। अगर चाहें तो इसे हल्का मैश करके भी पी सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हल्दी, जीरा या काली मिर्च मिलाई जा सकती है।
pc- aaj tak






