Hema Malini: धर्मेंद्र के निधन 3 महीने बाद बोली हेमा मालिनी, सनी, बॉबी, ईशा और अहाना करते हैं....हो गई इमोशनल

इंटरनेट डेस्क। भारतीय सिनेमा के दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को हाल में लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा में खास सम्मान दिया गया। बता दें कि उनका नवंबर 2025 में उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया था। बता दंे कि इस भावुक मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी इसके पूरी तरह हकदार थे।

उन्होंने बताया कि यह सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।दुनिया भर की महान फिल्मी हस्तियों के बीच भारत के दिग्गज सुपरस्टार का नाम गर्व से लिया गया। हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र की सादगी और उनकी शख्सियत ही थी जो उन्हें आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में जिंदा रखे हुए है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पारिवारिक रिश्तों को लेकर होने वाली चर्चाओं पर भी हेमा मालिनी ने पहली बार खुलकर बात की और सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। हेमा मालिनी ने बताया कि सनी देओल, बॉबी, ईशा और अहाना सभी बच्चे एक-दूसरे से और अपने पिता से बहुत प्यार करते हैं। वे कहती हैं, ‘पापा है न, पापा के लिए सब करेंगे।

pc- abp news